रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में आज नहीं हुई सुनवाई, अब होगी कल
रामपुर, अमृत विचार: पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में आज (बुधवार) को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होगी।
2019 में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट रखने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।
फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अभियोजन की ओर से गवाही पूरी हो चुकी है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई होना थी, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र आ गया। जिसको कोर्ट ने स्वीकार करते गुरुवार की तारीख लगा दी है।
यह भी पढ़ें- रामपुर : बाइक सवार युवकों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर
