गोंडा: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, अलग-अलग रेलखंड पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। बुधवार को जिले के दो अलग-अलग रेल करो पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना इटियाथोक थाना क्षेत्र की है। यहां गोंडा बलरामपुर रेल खंड पर सिसई बहलोपुर के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। 

दूसरा हादसा मसकनवा बभनान रेलवे ट्रैक पर हुआ।‌ यहां छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। माना जा रहा है कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पूजा के दौरान काटा सांप, तो डिब्बे में बंदकर इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल, लोग देख कर रह गए दंग

संबंधित समाचार