कांग्रेस ने रायबरेली में भूपेश बघेल और अमेठी में अशोक गहलोत को सीनियर आब्जर्वर किया नियुक्त

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ/नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातर रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में  रायबरेली संसदीय और अमेठी संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर देने के लिए सीनियर आब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने रायबरेली के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तो अमेठी के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ऑब्जर्वर बनाया है। 

Image

बता दें कि कांग्रेस ने काफी मंथन के बाद अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को और रायबरेली से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अमेठी से स्मृति ईरानी और रायबरेली से यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है। 

खबर अपडेट की जा रही है...

संबंधित समाचार