Farrukhabad News: कुत्तों के हमले से किशोर घायल, परिजनों ने इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में कुत्तों के हमले से किशोर घायल

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। आदमखोर कुत्तों ने 14 वर्षीय किशोर का मांस नोच नोच कर खा लिया।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल को डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पड़ोसी जिला कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव माहमदपुर जागीर निवासी रामविलास का 14 वर्षीय पुत्र अंशु खेत पर गया हुआ था। तभी आवारा कुत्तों ने अंशू के ऊपर हमला कर दिया। घर वालों की मदद से घायल अंशु को 100 सैया अस्पताल छिबरामऊ में भर्ती कराया गया। 

वहां से डॉक्टर ने फर्रुखाबाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लोहिया में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए घायल 14 वर्षीय बालक अंशू को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- ICSE ISC Result 2024: कानपुर में 10वीं में ओजस्वित, अनुष्का व आयुषी ने हासिल किए 99.4 फीसदी अंक, 12वीं में प्रतिष्ठा सचान ने शहर में किया टॉप

संबंधित समाचार