रांची: इंडी गठबंधन की रैली में दो गुटों के बीच झड़प, जमकर चलीं कुर्सियां

रांची: इंडी गठबंधन की रैली में दो गुटों के बीच झड़प, जमकर चलीं कुर्सियां

रांची। झारखंड के रांची में इंडिया गंठबंधन की तरफ आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में विभिन्न जगहों से आये कार्यकर्ताओं की भीड़ में दो गुटों की बीच झड़प हो गयी है जिसमें चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार के. एन त्रिपाठी के भाई घायल हो गये। घटना के बाद तुरंत घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहीं प्रशासन ने मामले को शांत कराया।

इंडिया गठबंधन के सभी दिग्गज नेताओं के मंच पर आने के बाद स्वागत संबोधन शुरू हुआ तभी विभिन्न इलाकों से आए दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। आक्रोशित कार्यकर्ता के हाथ में जो आया उसी से दे मारा। कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों को भी तोड़ डाला। इस घटना में के.एन त्रिपाठी के भाई समेत कई लोग घायल हो गये।

बताया जाता है कि जिन्हें चोट लगी है उसका नाम गोपाल है। इस दौरान जब उन्हें घटनास्थल से बाहर ले जाया जा रहा था तब उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मारपीट करने वाला भाजपा का एजेंट है। मारपीट करने वाले को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

इस रैली में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य, सांसद संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी, पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुला, प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के साथ इंडिया घटक दल के कई नेता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया', जालौर में बोले PM मोदी