बरेली: भजन गायिका ने जानलेवा हमले का लगाया आरोप, X पर पुलिस से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : चंडीगढ़ से भजन संध्या करके वापस आ रहीं भजन गायिका अंजली द्विवेदी की कार में ईको कार सवार लोगों ने टक्कर मार दी। भजन गायिका ने बरेली पुलिस अधिकारियों को एक्स पर पोस्ट करके जानलेवा हमले की शिकायत की है। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस इसे सिर्फ हादसा मान रही है।

अंजली द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को वह चंडीगढ़ सेक्टर 52 से भजन संध्या का प्रोग्राम करके बरेली वापस आ रहीं थीं। उनकी कार जैसे ही फतेहगंज पश्चिमी के पास पहुंची, वैसे ही ईको कार सवार लोगों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर ईको कार से उतरे छह-सात लोग उनसे अभद्रता करने लगे। उन्होंने फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचती इससे पहले आरोपी कार लेकर भाग गए। 

भजन गायिका के अनुसार चार दिन पहले उन्हें कुछ लोगों ने धमकी भी दी। अंजली ने वीडियो वायरल करके बताया कि वह धमकियों से डरने वाली नहीं है। वह अपना काम पूरी निष्ठा के साथ करतीं रहेंगी। वह सनातन विरोधी गतिविधियों से नहीं डरेंगी। वहीं फतेहगंज पश्चिमी पुलिस के अनुसार अंजली द्विवेदी के कार मालिक की ओर से दी गई तहरीर में भी हमले जैसी बात नहीं है। विरोध करने पर ईको कार सवार अभद्रता करने लगे थे।

यह भी पढ़ें- बरेली: यात्रियों को मिलेगी राहत, गर्मी में दस और समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

संबंधित समाचार