अयोध्या में बेतरतीब खोदाई से सकरा हुआ रीडगंज चौराहा, कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रीडगंज चौराहे पर बुधवार को दोपहर चौतरफा खोदाई के चलते सकरी हुई सड़क के कारण दुर्घटना हो गई। एक बाइक सवार कार से भिड़ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके चलते बीस मिनट तक चौराहे पर जाम लगा रहा। आसपास के दुकानदारों ने पहले घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पुलिस बूथ पर तैनात कर्मी वीडियो और फोटो बनाने में मशगूल दिखे।
   
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुराने सीतापुर आंख अस्पताल की ओर से आ रहा एक बाइक सवार कार से भिड़ गया। सड़क पर गिरे सवार को आसपास के लोगों ने फौरन उठाया और पास बने भवन में लाकर लिटाया। घायल का नाम प्रदीप श्रीवास्तव निवासी नाका बताया गया है। हादसे की वजह चौराहे का सकरा होना और कार के सामने अचानक ई-रिक्शा का आना बताया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: निर्माणाधीन बारात घर में युवक का लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार