रायबरेली: निर्माणाधीन बारात घर में युवक का लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

18 अप्रैल को बहन की थी शादी, घर मे पसरा मातम 

सलोन/रायबरेली, अमृत विचार। सूची चौकी क्षेत्र के बघौला गांव में निर्माणाधीन बारात घर मे बीस वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता मिला है।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना को आत्महत्या बताकर जांच में उलझी हुई है। 

कोतवाली अंतर्गत सूची चौकी क्षेत्र के बघौला निवासी गोविंद (20) पुत्र श्यामलाल का बुधवार तड़के घर के सामने बन रहे पानी की टँकी के पीछे अर्धनिर्मित बारातघर में पिलर से रस्सी के सहारे शव लटकता पाया गया है। सुबह लगभग पांच बजे ग्रामीण शौच के लिए निकले तो युवक के शव को फंदे पर लटकता देखा तो सूचना मृतक के परिजनों को दी। 

बघौला प्रधान प्रतिनिधि अरविंद  ने बताया कि 18 अप्रैल को मृतक की बहन प्रेमकुमारी की बरात गोसाई का पुरवा से आई थी। युवक ने हंसी खुशी बहन की शादी की थी। बीती रात गांव में एक शादी समारोह में गोविंद मेहमानों के स्वागत सत्कार करने  में व्यस्त था। लगभग ढाई से तीन बजे तक युवक को कार्यक्रम में देखा गया था। इसके बाद सुबह उसका शव मिला है। वही दबी जुबान में  ग्रामीण युवक की हत्या किए जाने की बात कर रहे थे। मृतक के भाई हरिकेश ने बताया  की उसके भाई की किन परिस्थितियों में मौत हुई समझ से परे है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्षता से करे। 

17 - 2024-04-24T141223.510

चौकी प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। उसने ऐसा कदम क्यो उठाया इसकी जांच की जा रही है। फैमली बैकग्राउंड में कोई कलह नही है। अंदेशा जताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। उसके मोबाइल की कॉल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें -दूसरी लड़की से शादी करने पर नाराज हुई युवती, प्रेमी पर फेका तेजाब

संबंधित समाचार