कासगंज: सोरों में अखिलेश यादव बोले- हमारी संजीवनी है संविधान, इसकी भक्षक बन रही भाजपा

कासगंज: सोरों में अखिलेश यादव बोले- हमारी संजीवनी है संविधान, इसकी भक्षक बन रही भाजपा

सोरोंजी, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश के सामने संविधान बचाने की चुनौती है। भाजपा संविधान की भक्षक बन रही है। उसके सहयोगी दल भी संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। संविधान खतरे में आया तो देश खतरे में आ जाएगा और हम सबका अधिकार चला जाएगा। इसलिए यह चुनाव संविधान बचाने का है उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार और भाजपा को एक  साथ घेरा। जमकर सियासी तीर छोड़े। 

सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को तीर्थ नगरी सोरों के मेला ग्राउंड में एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में हुई जनसभा को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने संबोधन से पहले तीर्थ  नगरी को नमन किया।

कहा यहां आकर धन्य हो गए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा दावा कर रही है कि सब कुछ डिजिटल कर दिया गया है, लेकिन देश के लोगों के सामने कठिनाइयां कितनी है यह दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार, किसानों की आय दोगुना करने का सवाल है और सबसे बड़ा सवाल है कि संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग वे-वजह की बहस करते हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर उन्होंने तंज कसा कहा उनके घटिया डायलॉक कोई सुनना नहीं चाहता। बोले सपा सरकार ने अच्छी गुणवत्ता के लैपटॉप नौजवानों को दिए, लेकिन भाजपा ने घटिया किस्म के मोबाइल थमाए हैं। इलेक्ट्रोल बॉंड पर तो भाजपा बात ही नहीं करती। इस पर बात करो को उन्हें इलेक्ट्रोल पाउडर याद आता है।

कासगंज-एटा में सपा सरकार में सबसे अधिक विकास हुआ। एटा में लगा हुआ बिजली का कारखाना आज संचालित हो गया होता तो यहां के लोगों को कम बिल देना पड़ता, लेकिन भाजपा सरकार ने सपा के इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया। अग्निवीर चार साल की नौकरी है, पुलिस वालों को डर है कि कहीं इनकी नौकरी तीन साल की न कर दी जाए।

तुलसी की जन्मभूमि और भगवान श्रीवराह की धरा है सोरोंजी 
तुलसीदास की जन्मस्थली को लेकर सदैव ही विवाद रहा है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि सोरों संत तुलसीदास की जन्म भूमि है और भगवान श्रीवराह ने यहां सृष्टि का उदगम किया था। यह पवित्र भूमि है इसको नमन करता हूं।

भाजपाइयों ने थामा दामन 
भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय नेतराम सिंह के पुत्र भाजपा नेता प्रवेंद्र राना एवं उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता ने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय के अध्यक्ष के समक्ष भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह टैनी ने भी समर्थकों के साथ सपा का दामन थामा है।

यह रहे मौजूद 
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मोर्य, पूर्व सांसद कैलाश यादव, पूर्व मंत्री विनय शाक्य, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, रेखा यादव, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, विधायक नादिरा सुल्तान, किरण यादव, मयंक यादव, जीनत खान, नाशी खान, हसरतउल्ला शेरवानी, प्रांजल यादव, कैलाश यादव, विनोद बघेल, विनय कुशवाह, शिव ओम मिश्रा, अभयराज मिश्र मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज में गरजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- बज रहा है मोदी का डंका...जल रही सपा, बसपा और कांग्रेस की लंका