Auraiya News: बंबा में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत...तीन भाइयों ने तैरकर बचाई अपनी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत हो गई

औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर थानाक्षेत्र के जमौली गांव से निकले मंगलपुर रजवाहा में एक किशोर की रजवाहे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई, जबकि मृतक के तीन भाई तैरकर बाहर निकल आए। मृतक के साथ उसके तीनों भाई और छोटी बहन साथ में थी। सभी ब्रह्मदेव मेला देखने गए थे, जिसमें सभी ने नहाने का विचार बनाया नहाते समय जिसमें से तीनो भाई बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, किशोर अक्सर भीख मांगने से अपना पेट और परिवार का पेट पालता था। मृतक शिवम के पिता की 5 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। शिवम भीख मांगकर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की मां मोहिनीबीमार रहती है, जिसकी दवाई का इलाज का खर्चा शिवम उठाता था। परिवार पर बड़ा संकट पैदा हो गया है। सूरज नाथ सपेरा, नंदू शर्मा, सहित कई ने लोगो ने आर्थिक मदद की प्रशासन से मांग की है।

परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जमौली गांव के लोगो का कहना है कि ठेकेदार इंद्रपाल सिंह ने रजवाहे को बहुत ज्यादा गहरा करने से किशोर की मौत हुई है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज कंचौसी ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show: कानपुरवासियों के लिए चार मई का दिन होगा बेहद खास...पीएम मोदी 4 बजे 400 पार के लिए करेंगे रोड शो, ये बड़ी हस्तियां रहेगी मौजूद

संबंधित समाचार