आगरा: जूता कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी में बरामद रकम बढ़कर हुई 57 करोड़ रुपये
आगरा/नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आगरा के कुछ जूता कारोबारियों के खिलाफ जारी छापेमारी में लगभग 57 करोड़ रुपये की "बेहिसाब" नकदी बरामद की है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। छापेमारी शनिवार को शुरू हुई थी।
सूत्रों ने बताया कि आगरा में कुछ जूता कारोबारियों और उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अब तक लगभग 57 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है और छापेमारी अब भी जारी है। आयकर विभाग ने जब 18 मई को छापेमारी शुरू की थी तब 40 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। सूत्रों ने बताया कि ये छापेमारी कर चोरी की जांच के तहत की गई।
ये भी पढ़ें- आगरा में ताजमहल के पास इबादतगाह परिसर में युवती का मिला शव, भीतर का नजारा देख रह गए सन्न
