मुरादाबाद : आरओबी का निर्माण शुरू, अभी लागू नहीं हुआ रुट डायवर्जन...जानिए क्यों?

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

पंडित नगला रेलवे क्रासिंग पर बनाया जा रहा है रेलवे ओवर ब्रिज

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंडित नगला बाईपास पर संभल-चंदौसी रेल मार्ग पर रेलवे क्रासिंग वन-ए पर आरओबी निर्माण सोमवार से शुरू कर दिया गया। लेकिन, अभी भारी वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया है। डायवर्जन के लागू न होने की वजह यातायात पुलिस ने फोर्स की चुनाव ड्यूटी में व्यस्तता बताई जा रही है।

संभल व चंदौसी जाने के लिए पंडित नगला रेलवे क्रासिंग से वाहन गुजरते हैं। रोड पर बड़ी संख्या में आवाजाही से रेल क्रासिंग पर वाहनों का जाम लगता है। क्रासिंग पर रेल ओवर ब्रिज बनाने का काम सेतु निगम को दिया गया है। रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू होने पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की योजना बनाई थी। रूट डायवर्जन सोमवार से लागू होना था, लेकिन मौजूदा समय में पुलिस फोर्स बाहर चुनाव ड्यूटी में गई हुई है।

फोर्स न मिलने की वजह से पहले दिन रूट डायवर्जन नहीं हो सका। सेतु निगम ने रूट डायवर्जन के बगैर ओवर ब्रिज का काम शुरू कर दिया। एसपी ट्रैफिक सुभाष चन्द्र गंगवार ने बताया कि आरओबी के निर्माण को देखते हुए तीन वैकल्पिक रूट बनाए गए हैं, लेकिन अभी फोर्स न होने के कारण फिलहाल वाहनों के रूट नहीं बदला गया है।

रूट डायवर्जन लागू होने के बाद यह रहेगा रूट
निर्माण के दौरान रूट डायवर्जन होने के बाद रामपुर, बरेली से कोहिनूर तिराहे से जीरो प्वाइंट दलपतपुर होकर नेशनल हाईवे मुरादाबाद बाईपास के रास्ते पुराने टोल होते हुए कोहिनूर, आजादनगर, ट्रांसपोर्ट नगर जाएंगे। बिलारी, मैनाठेर, सम्भल से संभल कट, नेशनल हाइवे जीरो प्वाइंट दलपतपुर होकर काशीपुर तिराहे से हनुमान मूर्ति आएंगे। संभल, बिलारी, चन्दौसी, अलीगढ़ जाने वाली रोडवेज व निजी बसें हनुमान मूर्ति, काशीपुर तिराहा, जीरो प्वाइंट दलपतपुर होकर नेशनल हाइवे मुरादाबाद बाईपास के रास्ते पुराना टोल के जरिए संभल, बिलारी, चन्दौसी, अलीगढ़ जाएंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में नो एंटी का समय सुबह छह बजे से रात ग्यारह बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : वेश्यावृत्ति को तैयार नहीं हुई तो आठवीं पत्नी को भी घर से निकाला, मुंह में तेजाब डालने की दी धमकी

 

संबंधित समाचार