नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से कृषि शिक्षा में होगा बड़ा बदलाव : डीडीजी

कृषि में लेजर प्रौ‌द्योगिकियों का अनुप्रयोग एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर व्याख्यान

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से कृषि शिक्षा में होगा बड़ा बदलाव : डीडीजी

कुमारगंज/अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौ‌द्योगिक विश्वविद्यालय के हाईटेक हाल में कृषि में लेजर प्रौ‌द्योगिकियों का अनुप्रयोग विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। शुभारंभ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कृषि शिक्षा नई दिल्ली के उप महानिदेशक डा.आरसी अग्रवाल, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) नई दिल्ली की वैज्ञानिक डा. ललिता अग्रवाल एवं कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि डीडीजी डाॅ आरसी अग्रवाल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से कृषि शिक्षा में बड़ा बदलाव होगा। इससे छात्रों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे आदि जगहों के विदेशी छात्रों को भारत में पढ़ाई करने का मौका मिला और अपने देश के विद्यार्थी भी विदेशों में गए हैं।

कहा कि कृषि के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा जरूरी है नहीं तो 2030 तक मात्र 59 प्रतिशत लोगों को ही भोजन मिल पाएगा। डीआरडीओ नई दिल्ली की वैज्ञानिक डॉ ललिता अग्रवाल ने कृषि में लेजर के प्रयोग पर जानकारी दी। कहा कि लेजर प्रकाश की एक बहुत ही संकीर्ण किरण उत्पन्न करता है जो कई प्रौ‌द्योगिकियों एवं उपकरणों में उपयोगी है।

अध्यक्षता कर रहे विवि के कुलपति डाॅ बिजेंद्र सिंह ने यूनिवर्सिटी की एक्रीडिटेशन में नाहेप की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए डीडीजी को धन्यवाद ज्ञापित किया शुभारंभ आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व जल भरो के साथ किया गया। संयोजन नाहेप के नोडल अधिकारी डा. डी. नियोगी ने किया। स्वागत संबोधन कुलसचिव डाॅ पी.एस प्रमाणिक तथा कार्यक्रम का संचालन डाॅ सुप्रिया ने किया।

ये भी पढ़े :Loksabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने प्रवक्ता आशुतोष वर्मा का भी लखनऊ सीट से करवाया नामांकन