बरेली: तीन किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसटीएफ ने सुभाषनगर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। झारखंड से मादक पदार्थों को लाकर बरेली समेत पूरे प्रदेश में सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने सुभाषनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से तीन किलो अफीम बरामद हुई है। एसटीएफ का दावा है कि अफीम की कीमत करीब 42 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिशारतगंज के गांव मझगवां निवासी रईस अहमद, संजय कश्यप और झारखंड के थाना चौपारण निवासी विकास कुमार भुईयां के रूप में हुई है।

एसटीएफ ने सूचना पर गन्ना मिल नेकपुर बदायूं रोड पर छापा मारकर तीन तस्करों को पकड़ा। तीनों के पास से तीन किलो अफीम, तीन मोबाइल फोन और 38 सौ रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी रईस अहमद ने पूछताछ में बताया कि वह झारखंड के हजारीबाग निवासी रंजीत दांगी से अफीम मंगवाता है। जिसे अच्छे दामों पर बरेली और आसपास के जिलों में बेचता है। उसने बताया कि मुख्य ग्राहक ढाबे पर रुकने वाले ट्रक ड्राइवर हैं।

तीनों तस्करों को तीन किलो अफीम के साथ पकड़ा गया है। तस्कर झारखंड से अफीम मंगाकर बरेली समेत प्रदेश भर में सप्लाई करते हैं-अब्दुल कादीर, सीओ एसटीएफ बरेली।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन दिन बाद खुले बैंक तो उमड़ी भीड़, तीन दिन फिर रहेंगे बंद

संबंधित समाचार