बरेली: अब जिला अस्पताल में होगी थैलेसीमिया के रोगियों की जांच, तैयारियां शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जांच के लिए लखनऊ और दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा

बरेली, अमृत विचार। थैलेसीमिया के रोगियों के लिए जांच के लिए अब दिल्ली और लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में ही उनकी जांच होगी। अस्पताल प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिले में साल दर साल थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में थैलेसीमिया के 233 मरीज पंजीकृत हैं। इस वर्ष भी जांच में 5 नए मरीज सामने आ चुके हैं। अब जिला अस्पताल में मरीजों की जांच के साथ तुरंत इलाज मिलेगा। दवा और खून चढ़ाने की सुविधा पूर्व से ही मरीजों को यहां दी जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश मेडिकल कॉरपोरेशन को पत्र भेजकर जांच में उपयोग होने वाली किट की मांग की है। अब तक मरीजों को जांच के लिए लखनऊ और दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती थी। आने जाने में उन्हें परेशानी होती थी।

बेबी डे केयर वार्ड का प्रस्ताव फिर अटका
बीते दिनों थैलेसीमिया सोसायटी के सदस्यों के साथ एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बेबी डे केयर वार्ड स्थापित कराने के लिए अस्पताल परिसर का जायजा लिया था, लेकिन परिसर में उचित स्थान न मिल पाने से वार्ड बनाने का प्रस्ताव एक बार फिर अटक गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: तपती गर्मी से झुलस रहा लोगों का शरीर, हो रही त्वचा संबंधित समस्या

संबंधित समाचार