Fatehpur Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत...परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
फतेहपुर, अमृत विचार। सोमवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह हुई घटना की जानकारी पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ललौली थाना क्षेत्र के धवल गांव के मुजरे गंडवा का डेरा निवासी राम रूप गांव में खेती किसानी करता था। परिजनों ने बताया की सोमवार की शाम खाना खाकर वह घर के बाहर सो गया था। मंगलवार की सुबह नींद खुलने पर परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन वह चारपाई से नहीं उठा। परिजनों ने करीब जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की आशंका जताई है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि अभी तक आरोप मौखिक रूप से लगाए गए हैं। लिखित तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये अभी पढ़ें- Kanpur: GSVM मेडिकल कॉलेज के डॉ. अजय शर्मा के शोध को हैदराबाद में मिला बेस्ट पेपर अवॉर्ड, इतने रुपये का मिला नकद पुरस्कार...
