लखनऊ के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
अमृत विचार, लखनऊ: सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर 11 अप्रैल को शहर पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार रक्षामंत्री शनिवार को 3:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वहां से 5-ए कालिदास मार्ग निकलकर शाम 4.30 बजे गोमतीनगर विवेक खंड दो टंकी वाला पार्क में गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होंगे। शाम 5: 45 बजे कैंट स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में वार हीरोस एंड वीर नारिश अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
6:35 बजे स्मृतिका वार मेमोरियल एंड लाइट, साउंड शो में शामिल होकर शाम 7:15 बजे कालिदास मार्ग आवास जाएंगे। रविवार को शाम 5 बजे गोमती नगर स्थित पूरब मंडल-एक, सेट एमआर जयपुरिया स्कूल गोमतीनगर में वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
शाम 6 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में श्री लाल जी टंडन फाउंडेशन की ओर से पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाग लेंगे। सोमवार को सुबह 9: 30 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में "सांसद खेल महाकुंभ" का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें :
यूपी में स्कूली वाहन निरीक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल, टेक्निकल जांच में बाबुओं पर बढ़ा बोझ
