27 अप्रैल का इतिहासः आज के दिन ही भारत के इस राज्य में मिला था महिलाओं को पढ़ने का अधिकार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है :- 

1521- पुर्तगाली खोजकर्ता फर्डिनेंड मैगलन, जो विश्व की परिक्रमा करने वाले पहले अभियान का नेतृत्व कर रहे थे, फिलीपींस में एक युद्ध के दौरान मारे गए।

1526 - मुगल शासक बाबर दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना। 

1662 - नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए। 

1748 - मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन हुआ। 

1878 - कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी। 

1908 - लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए। 

1941 - जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।

1942 - अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में तूफान के कारण 100 लोग मारे गए। 

1960 - नेशनल डिफेंस कॉलेज की नई दिल्ली में स्थापना। 

1961 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिए पृथ्वी की कक्षा में एक्सप्लोरर 11 लांच किया। 

1961 - सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की। 

1963 - क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे। 

2000 - भारत के मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को उनके योगदान के लिए "पद्म भूषण" सम्मान से नवाज़ा गया।

2011 - अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की। 

2012 - यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा का भव्य स्वागत, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर हुआ मंथन
बाराबंकी में फेलोशिप की छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन, इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर दिए टिप्स
असम पहुंचे PM मोदी : राज्य के प्रथम CM बोरदोलोई की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- देश के भविष्य का नया सूर्योदय पूर्वोत्तर से ही होगा
बुलंदशहर : हाईवे पर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में 5 दोषी करार, 22 दिसंबर को सजा सुनाएगा कोर्ट, तीन हैवानों की हो चुकी मौत
कुशीनगर : भगवान बुद्ध के दर्शन को पहुंची दलाई लामा की बहन, जेट्सन पेमा ने मंदिर में की प्रार्थना