लखनऊ विश्वविद्यालय में नेट-जेआरएफ में छात्रों ने किया शतक पार... छात्रों में खुशी की लहर
कुल 22 हुए जेआरएफ और 95 नेट चयनित
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस बार फिर रिकार्ड कायम करते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में के नेट जेआरएफ परीक्षा में शतक का आंकड़ा पार किया है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 95 छात्र-छात्राओं ने नेट जबकि 22 ने जेआरफ के लिए उत्तीर्ण किया है। देर शाम तक परिणाम की मिली जानकारी के अनु सार विश्वविद्यालय से कुल 117 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संकल्प और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
विभागवार उपलब्धि
समाजशास्त्र विभाग: 1 जेआरएफ, 7 नेट
वाणिज्य विभाग: 2 जेआरएफ, 11 नेट
हिंदी विभाग: 4 जेआरएफ, 10 नेट
शिक्षा विभाग: 4 जेआरएफ, 16 नेट
ज्योतिरविज्ञान विभाग: 5 जेआरएफ, 3 नेट
प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग: 6 नेट
पश्चिमी इतिहास विभाग: 6 नेट
कंप्यूटर विज्ञान विभाग: 2 नेट
अंग्रेज़ी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषाएं विभाग: 5 जेआरएफ, 15 नेट
सामाजिक कार्य विभाग: 1 जेआरएफ, 1 नेट
भूगोल विभाग: 1 नेट
पत्रकारिता विभाग: 1 नेट
प्रबंधन विज्ञान संस्थान: 1 नेट
उर्दू विभाग: 4 नेट
होम साइंस विभाग: 1 नेट
