Under-19 World Cup : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला
हरारे। भारतीय टीम ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्वकप 2026 में खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं, सेमीफाइनल वाली ही टीम इस मुकाबले में खेलेंगी। वहीं इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू ने कहा कि टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतर रही हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत अंडर-19 (एकादश):- एरन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल , हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन।
इंग्लैंड अंडर-19 (एकादश):- बीजे डॉवकिंस, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रियू (कप्तान/विकेटकीपर), कैलेब फाल्कनर, रलफी एलबर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्तियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और ऐलेक्स ग्रीन।
