सेंट्रल नोएडा : दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सेंट्रल नोएडा। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा जोन थाना बिसरख क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस में तैनात एक जवान की लाइसेंसी पिस्टल से उसकी महिला मित्र ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, एवं जांच उपरांत के बाद पुलिस ने जानकारी दी, उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना एक पार्टी के दौरान हुई, जहां किसी बात को लेकर युवती और दिल्ली पुलिस के जवान के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवती ने जवान की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले को युवती द्वारा आत्महत्या के प्रयास से जुड़ा मानते हुए आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन, निवासी आरोपी आशीष पवार पुत्र खिलेंद्र सिंह पवार,को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आशीष पवार शादीशुदा है और मृतका उसकी मित्र थी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद किन कारणों से हुआ और घटना के समय क्या परिस्थितियां थीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बुंदेलखंड में डेयरी क्षमता बढ़ाने की परियोजनाओं को मंजूरी: बांदा में लगेगा नया 20 हजार लीटर क्षमता का डेयरी प्लांट
Bareilly: गैस की कालाबाजारी शुरू, 1500 तक का बिका सिलेंडर, डरे लोगों ने शुरू की जमाखोरी 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: विकास प्राधिकरणों के डिफॉल्टरों के लिए OTS, डिटेल में समझे  
योगी सरकार के इस कदम से प्रयागराज मंडल के 1.4 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ, बोले ब्रजेश पाठक- हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज हमारी प्राथमिकता
उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी, भर्ती-कोटा और चयन प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव