Uttrakhand जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार सुबह नैनीताल जिला न्यायालय, हल्द्वानी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। 

ईमेल में दावा किया गया कि परिसर की 12 अदालतों में आरडीएक्स आधारित विस्फोटक लगाए गए हैं और दोपहर 12:15 बजे तक पूरा परिसर खाली न कराने पर बड़े धमाके की बात कही गई। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह ई-मेल सोमवार सुबह जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। 

मेल मिलते ही न्यायालय प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त ईमेल में कई गंभीर दावे किए गए हैं। इसमें कथित रूप से लिखा गया है कि जजों के चैंबरों में “12 C-4 RDX Silicon Base Fuze IEDs” लगाए गए हैं। साथ ही परिसर को निर्धारित समय तक खाली कराने का अल्टीमेटम दिया गया। ईमेल में एक राजनीतिक मांग का भी जिक्र बताया जा रहा है, जिसमें तमिलनाडु में आरक्षण से जुड़े एक निर्णय को रोकने की बात लिखी गई है। 

संबंधित समाचार