काशी के दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, कई योजनाओं का कर सकते हैं लोकार्पण व शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। बंगाल चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को दो दिवसीय संभावित दौरे पर काशी आ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले दिन जनसभा को संबोधित करते हुए वे कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं। सदस्य विधान परिषद एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री के दौरे का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। 

संभावना जताई जा रही है कि 27 या 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा हो सकता है। ऊपर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। किन योजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास किया जाएगा, यह अभी बताना जल्दबाजी होगी। संभावना जताई जा रही है कि बंगाल चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल शाम को काशी आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से इसको लेकर एक ऑनलाइन बैठक भी की गई है। जो परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं, उनका लोकार्पण किया जाएगा। शिलान्यास के क्रम में करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम का नया भवन, 18 वार्डों में 259 करोड़ रुपये की सीवर व पेयजल परियोजना तथा कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इन योजनाओं की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें : 
सीतापुर में डीजल की कमी : कृषि कार्य प्रभावित, थ्रेसर और ट्रैक्टर लेकर भटक रहे किसान

 

संबंधित समाचार