IND vs NED : टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अजेय अभियान जारी, नीदरलैंड्स को 17 रनों से रौंदा, दुबे और चक्रवर्ती बने जीत के हीरो

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अहमदाबाद : शिवम दुबे (66 रन/दो विकेट) और वरूण चक्रवर्ती (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के 36वें मुकाबले में नीदरलैंड्स को 17 रनों से शिकस्त दी। भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है। शिवम दुबे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। भारत सुपर-8 में 22 फरवरी को अपना पहला मुकाबला इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा।

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स के लिए माइकल लेविट और मैक्स ओ'डाउड की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। छठे ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मैक्स ओ डाउड 18 गेंदों में 20 रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। आठवें ओवर में हार्दिक पंड्या ने माइकल लेविट (24) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

13वें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने कॉलिन ऐकरमैन 15 गेंदों में (23) और आर्यन दत्त (शून्य) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में शिवम दुबे ने बास डे लीड 23 गेंदों में (33) को आउटकर नीदरलैंड्स को पांचवां झटका दिया। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (15) को बुमराह ने बोल्ड किया। शिवम दुबे ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर जैक लायन 16 गेंदों में (26) रन को आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया। नीदरलैंड्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी और 17 रनों से मुकाबला हार गई। नोवा क्रोस 12 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऐसी रही नीदरलैंड्स की पारी

194 रनों के जवाब में उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत ठीक ठाक रही। पहला झटका उसे छठे ओवर में लगा जब मैक्स 35 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद 51 के स्कोर पर उसे दूसरा झटका लगा जब माइकल लेविट आउट हुए। बास डी लीडे और कॉलिन के बीच अच्छी साझेदारी पनपी। लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कस लिया. नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती रहे जिन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, शिवम दुबे को 2 और बुमराह को एक विकेट मिला।

 

 

 

संबंधित समाचार