IND W vs AUS W 2nd ODI :  दूसरे महिला वनडे में मजबूत शुरुआत, प्रतिका-हरमनप्रीत के अर्धशतकों से भारत के 9 विकेट पर 251 रन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

होबार्ट। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले वनडे के दौरान हरमनप्रीत के घुटने में चोट लग गई थी लेकिन वह अब ठीक हैं। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनी पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण श्रृंखला से बाहर हो गईं और उनकी जगह निकोला कैरी को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाए जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां नौ विकेट पर 251 रन बनाए। प्रतिका की 81 गेंद पर खेली गई 52 रन की पारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। भारतीय टीम हालांकि बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई। इसके बाद हरमनप्रीत ने 70 गेंद पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। 

भारत के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद रावल ने स्मृति मंधाना (31) के साथ पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करके उसे मजबूत शुरुआत दी। भारत ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश की लेकिन कुछ खराब शॉट चयन के कारण इस श्रृंखला में लगातार दूसरी बार वह मुश्किल में फंस गया था। मंधाना ने पैडल स्वीप करने से चूक गई और एशले गार्डनर (39 रन देकर दो विकेट) की गेंद उनके लेग स्टंप पर जा लगी। 

जेमिमा रोड्रिग्स (11) ने ऑफ स्टंप के बाहर एक ढीला शॉट खेला और एनाबेल सदरलैंड (37 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठी। दीप्ति शर्मा (01) अलाना किंग (41 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर तेजी से रन बनाने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर कैच आउट हो गईं। किंग ने इसके बाद रिचा घोष (22) को पगबाधा आउट किया। काशवी गौतम (25) ने हरमनप्रीत के साथ सातवें विकेट के लिए 55 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिससे भारत 251 रन तक पहुंचने में सफल रहा। 

ये भी पढ़ें :

संबंधित समाचार