दम दिखाने को तैयार लखनऊ के जूडोका, सब जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता के लिए लखनऊ टीम घोषित
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश राज्य सब-जूनियर बालक एवं बालिका जूडो चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को लखनऊ मंडल की टीम घोषित कर दी गई। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद खिलाड़ियों की सूची जारी की गई। प्रतियोगिता 25 से 27 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे।
लखनऊ टीम में नौ बालक और छह बालिकाओं को स्थान मिला है। उप्र जूडो एसोसिएशन के सचिव मुनव्वर अंजार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। बालक वर्ग में अरशान, शिवा, हरिओम, शिवम सैनी, कान्हा, ओम सिंह, प्रिंस पटेल, प्रदीप और रवि शामिल हैं। बालिका वर्ग में वंशिका, आराध्या साहू, कनक, पूर्वी, साची दुबे और साची सिंह का चयन हुआ है।
हरदोई जिले से पायल, अद्यांशी और मानसी ने भी अपनी जगह बनाई है। चयन के दौरान खिलाड़ियों ने तकनीक और फिटनेस का प्रदर्शन किया। यह चैंपियनशिप उभरते खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच मानी जा रही है।
