West Asia Conflict : जारी संघर्ष के बीच भारतीयों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी
हैदराबाद। पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में जारी संघर्ष के मद्देनजर प्रभावित देशों में रहने वाले भारतीयों या वहां से यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किये गये हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक आपातकालीन वॉर रूम स्थापित किया गया है और उन्हें सतर्क रहने एवं क्षेत्र में अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ इन संपर्क विवरणों को साझा करने की सलाह दी गयी है। आपातकालीन संपर्क विवरण निम्नलिखित इस प्रकार हैं।
रामल्लाह (फिलिस्तीन) फोन: 970 592916418, दोहा (कतर) फोन: 00974-55647502, ,रियाद (सऊदी अरब) फ़ोन: 00-966-11-4884697 व्हाट्सऐप: 00-966-542126748,टोल फ्री नंबर: 800 247 1234 ,तेल अवीव (इज़रायल) फ़ोन: 972-54-7520711/ 972-54-2428378 ,तेहरान (ईरान) फ़ोन: 989128109115 / 989128109109 / 989128109102 / 989932179359,अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) टोल फ्री: 800-46342 व्हाट्सएप: 971 543090571,कुवैत फ़ोन: 965 65501946 , बहरीन फ़ोन: 00973-39418071,मस्कट (ओमान) टोल फ्री: 80071234 व्हाट्सएप: 968 98282270,जॉर्डन फ़ोन: 00962-770 422 276,बगदाद (इराक) फ़ोन: 964 771 651 1185 / 964 770444 4899, भारतीय नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे तेल अवीव, मस्कट, जेद्दा, दोहा, बहरीन, रियाद, बगदाद, अम्मान और कुवैत सिटी में स्थित दूतावासों एवं वाणिज्य दूतावासों सहित निकटतम भारतीय मिशनों के संपर्क में रहें और अधिकारियों द्वारा जारी सलाह का सख्ती से पालन करें।
