पहली बार मॉडर्न पाइथियन गेम्स में भाग लेगा भारत, किर्गिस्तान में 41 युवा कलाकारों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः मॉडर्न पाइथियन गेम्स में तब नया इतिहास रचा जाएगा जब भारत बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के पहले युवा डेल्फ़िक गेम्स में युवा कलाकारों का अपना पहला राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगा। 

भारत का 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 22 मार्च को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के लिए रवाना होगा, जो वर्तमान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अध्यक्षता कर रहा है। यह पहला अवसर है जबकि भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तर्ज पर आयोजित किए जा रहे इन खेल में भाग लेगी। भारतीय दल में 41 युवा कलाकार भी शामिल हैं। 

इनमें से दिल्ली के 21, हिमाचल प्रदेश के 10, कर्नाटक के चार तथा उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हरियाणा के एक एक कलाकार शामिल हैं। प्रतिभागी लोक संगीत, नृत्य, गायन, पॉप संगीत, डीजे कला, दृश्य कला, कला और शिल्प तथा पियानो सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

संबंधित समाचार