30 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज नया काम शुरू न करें। भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें। व्यापार के विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में आप बोरियत महसूस कर सकते हैं। तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है।

मिथुन- आज केवल अपने काम पर फोकस करें। चतुराई के कारण आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगे। नकारात्मकता में कमी आयेगी।

कर्क- आज किसी पुरानी बात को याद करके आप खुश होंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। उल्टी व दस्त के कारण डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है।

सिंह- आज आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। मन में नये-नये विचार आते रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर अत्यन्त जागरूक रहेंगे।

कन्या- आज विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। बहुत आवश्यक न हो तो लोगों से अपनी बातें एवं सूचनाएं शेयर करने से बचें।

तुला- आज यदि आपने एकाग्रचित्त होकर कार्य किया तो आप काफी शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

वृश्चिक- आज काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। राजनीतिक लोग अपने विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे।

धनु- आज कामकाज में आपका अधिक मन नहीं लगेगा। किन्तु दूरदर्शी सोच के कारण आपको व्यापार में लाभ मिलेगा।

मकर- आज जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अहंकार की वजह से अपने संबंधों को खराब न करें। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ- आज आपकी दिनचर्या अत्यधिक व्यवस्थित रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अत्यन्त सरलता से अपने काम करेंगे।

मीन- आज नए कारोबार की आप शुरूआत कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। बच्चों को ऑनलाइन गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें।

संबंधित समाचार