ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ पश्चिम एशिया पर की बात, होरमुज जलडमरूमध्य पर भी हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जंग के दौरान पहली बार बातचीत हुई है । पीएम मोदी ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का फ़ोन आया था और बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। 

मोदी ने कहा कि भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे, पूरी दुनिया के लिए ज़रूरी है। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दोनों नेताओं में हुई बात

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने के महत्व पर जोर दिया गया। इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उन्होंने ईरान को फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए दी गई समयसीमा बढ़ा दी है. उन्होंने ये भी कहा कि ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर संभावित हमले को पांच दिन के लिए टाल दिया गया है।

संबंधित समाचार