आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, दोनों टीमें इस प्रकार है...
कोलकाता। कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 12वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा यह काफी अच्छी विकेट लग रही है और इसी वजह से हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच पर घास भी थोड़ी कम है। हमें अपने ऊपर कॉन्फिडेंस और भरोसा रखना होगा। उन छोटे-छोटे पलों को जीतना होगा। हमारी टीम में मजबूरन दो बदलाव हुए हैं।
वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते वक्त चोटिल हो गए थे। जबकि सुनील नारायण बीमार हैं। इसी वजह से यह दोनों नहीं खेल रहे हैं और इनकी जगह पर रोवमन पॉवेल और सुनील नारायण आए हैं।
वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि मैं जब दिल्ली कैपिटल्स टीम में था, तबसे ही रिकी पोंटिंग के साथ मेरी केमिस्ट्री काफी अच्छी रही है। वो सभी युवा खिलाड़ियों को काफी आजादी देते हैं और खुद एक प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
केकेआर (एकादश):- फिन ऐलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (कीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।
पंजाब किंग्स (एकादश):- प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनली, नेहाल वाढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टायनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
