लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का शुभांरभ, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

आईएनएस गोमती बनेगा आकर्षण का केंद्र, युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव की भावना होगी मजबूत

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में 30 मई को ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण किया। सीजी सिटी स्थित इकाना स्टेडियम के गेट नंबर-5 के पास आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह वाटिका भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और तकनीकी क्षमता को समर्पित होगी।

Inauguration of ‘Naval Gallantry Park’ in Lucknow
Inauguration of ‘Naval Gallantry Park’ in Lucknow

वाटिका का मुख्य आकर्षण सेवानिवृत्त युद्धपोत आईएनएस गोमती रहेगा, जिसे 2022 में सेवा से हटाया गया था। इसके अलावा नौसेना के कई महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण भी प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह ओपन एयर म्यूजियम युवाओं और बच्चों में राष्ट्रभक्ति तथा रक्षा सेवाओं के प्रति आकर्षण बढ़ाने का कार्य करेगा। साथ ही यह राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान बनेगा।

ये भी पढ़ें  : 
सीएम योगी का बड़ा आदेश : भर्ती परीक्षाओं और प्रमोशन में धांधली पर लगेगी लगाम, नए दिशा-निर्देश जारी

संबंधित समाचार