Pilibhit: कपड़ा व्यापारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, बदमाश और सिपाही को लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बिलसंडा, अमृत विचार। कस्बा बिलसंडा में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ने का दावा किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। 

साथी व्यापारी को बचाने में गई जान
बता दें कि कस्बा बिलसंडा में गुरुवार शाम को साइकिल व्यापारी पंकज कटियार पर बाइक पर सवार होकर आए सात आठ अज्ञात बदमाशों में हमला कर दिया था। उन्हें बचाने पहुंचे पड़ोस के कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पंकज कटियार ने अपने ससुरालियों समेत सात नामजद और आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। 

मुठभेड़ में बदमाश और सिपाही घायल
शनिवार सुबह बंडा रोड पर ईंटगांव नहर पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में एक और आरोपी शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तिलहर जेई निवासी लक्की मौर्य पुत्र राधेलाल भी धरा गया। उसके पैर में गोली लगी है। बताते है कि आरोपी की ओर से चलाई गई गोली में सिपाही सुनील कुमार भी घायल हुए, गोली उनके दाहिने बाजू को छूकर निकली। घायल को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार