UP : पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, गुंजन द्विवेदी बनीं मिशन निदेशक
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी गुंजन द्विवेदी को मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी रत्नेश सिंह को अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में सचिव पद पर तैनात अशोक कुमार को विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में भेजा गया है। इसी क्रम में विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के पद पर कार्यरत गिरिजेश कुमार त्यागी को सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज बनाया गया है।
वहीं विशेष सचिव, सिंचाई एवं संबंधित विभागों में कार्यरत अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के साथ-साथ डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ का कुलसचिव नियुक्त किया गया है।
