कचहरी गोलीकांड: नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार, जमीन के विवाद में दिनदहाड़े चली थी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कचहरी परिसर में सोमवार को हुए सनसनीखेज गोलीकांड के मामले में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों का चालान भेजा है।

बतादें कि सोमवार को पारिवारिक जमीन विवाद में कचहरी में वकालत कर रहे जितेंद्र राज और उनके चचेरे भाई विराट राज के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान आरोप है कि विराट ने तमंचे से जितेंद्र राज को गोली मार दी, जिससे जितेंद्र राज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। 

इधर पुलिस ने घायल के चाचा मोहल्ला कमलापुर निवासी शिवरतन राज की तहरीर पर जसकरन राज उर्फ जेके राज, उसके पुत्र शिवम राज उर्फ विराट और अनुरुद्ध राज उर्फ बल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को तीनों आरोपियों का चालान भेजा है।

संबंधित समाचार