पीलीभीत: परीक्षा में फेल होने पर इंटरमीडिएट के छात्र ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव..मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। जिले के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र से एक घटना सामने आई। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद इंटरमीडिएट के छात्र को खुद के फेल होने की जानकारी मिली तो वह क्षुब्ध होकर घर से बिना बताए निकल गया। इसके बाद उसका शव एक खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शर्ट का फंदा बनाया गया था। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। इसमें परीक्षा में फेल होने से आहत होकर खुदकुशी करने की बात निकलकर आई। घटना के बाद परिवार वालों का रोकर बुरा हाल रहा।

क्षेत्र के ग्राम ग्राम मुसेली के रहने वाले संजीव कुमार का पुत्र अनुज कुमार इंटरमीडिएट का छात्र था। गुरुवार शाम को यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया गया। अनुज ने जब अपना रिजल्ट देखा तो वह इतिहास विषय में फेल हो गया था। ये जानकारी होने के कुछ ही देर बाद वह अपने घर से निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवार वाले चिंतित हो गए। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह अनुज का शव बीसलपुर से अमरा कासिमपुर होते हुए ग्राम बन्हाई को जाने वाले मार्ग पर खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ पर शर्ट के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जानकारी की और कार्रवाई में जुट गई। वहीं, परिजन का रोकर बुरा हाल रहा।

संबंधित समाचार