लखनऊ : अग्निकांड पीड़ितों को रोजगार से जोड़ेगी तजम्मुल आर्ट सोसाइटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। विकास नगर क्षेत्र में हाल ही में लगी भीषण आग से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए तजम्मुल आर्ट सोसाइटी पहले दिन से ही लगातार राहत कार्य में लगी है।

संस्था की सचिव डॉ. शहनाज़ खान ने बताया कि हमारी टीम रोजाना प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री भोजन, कपड़े एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कर रही है।

उन्होंने बताया कि हमारी संस्था केवल राहत कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी निरंतर प्रयास कर रही है।

अग्निकांड पीड़ितों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है, ताकि वे जल्द से जल्द आत्मनिर्भर बन सकें।

संबंधित समाचार