Bareilly: पारा चढ़ने के साथ ही जमकर बिजली कटौती, हेल्प डेस्क पर शिकायतें हो रहीं दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बढ़ते तापमान के बीच शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुभाष नगर, किला और जगतपुर क्षेत्रों में दिन और रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दैनिक कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार घंटों तक बिजली गुल रहती है, जिससे पानी की आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के हेल्पडेस्क पर लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। कटौती के बाद जब उपभोक्ता अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश करते हैं, तो उनके फोन तक नहीं उठाए जाते। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

संबंधित समाचार