Women's T20 World Cup: लड़कियों में है दम....डायना एडुल्जी की भविष्यवाणी, टीम इंडिया के लिए कही यह बड़ी बात
भारत की महान खिलाड़ी और आईसीसी हॉल ऑफ फेमर डायना एडुल्जी का मानना है उनकी पूर्व टीम आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का खिताब जीत सकती है। डायना ने कहा नवंबर में घरेलू मैदान पर अपना पहला एकदिवसीय विश्व कप जीतने के लिए एशियाई टीम ने सबको पीछे छोड़ दिया था और अब 12 जून को इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप के 10वें एडिशन में सबसे छोटे फॉर्मेट में भी ऐसा ही करने की कोशिश करेगी।
भारत ने पहले भी 20-ओवर क्रिकेट में अपनी काबिलियत दिखाई है और इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में हुई टी-20 सीरीज में छह बार की टी-20 विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भी हराया है। लेकिन डायना एडुल्जी के मुताबिक, सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम के लगातार अच्छा प्रदर्शन न करने से चिंतित हैं। एडुल्जी ने ओलंपिक डॉट कॉम को बताया, "टी20 पूरी तरह से एक अलग खेल है, और टीमों का अच्छा प्रदर्शन हर खिलाड़ी के योगदान पर निर्भर करता है, और मैं चाहती हूं कि बड़े खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें, और 170-180 का टोटल मुश्किल होगा।
लेकिन हम एकदिवसीय प्रारुप में अच्छे हैं, टी- 20 में यह एक अलग गेम है। हमारे पास इस गेम को अपनाने वाले युवा क्रिकेटर हैं। टी-20, मुझे पक्का नहीं पता, मैंने डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में देखा है, जिससे पता चलता है कि हमारी लड़कियों में क्या कमी है।" उन्होंने कहा, "हमारी लड़कियों के खिलाफ हालात हैं, और उन्हें ढलने में समय नहीं लगेगा।
मुझे यकीन है कि आने वाले समय में, हम उन्हें कमियों को पूरा करते हुए देखेंगे। हमने एकदिवसीय में एक बेहतर टीम साबित की है और इस छोटे वर्शन में कंसिस्टेंसी (ज़रूरी है)। लड़कियां खुद को साबित करेंगी कि वे बेस्ट हैं। हमें बेस्ट की उम्मीद करनी चाहिए।" उल्लेखनीय है कि भारत को टी-20 विश्व कप में ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें नॉकआउट स्टेज से पहले टीम को ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से खेलना है।
