मुरादाबाद : शादी में गए थे परिजन, तो बेटे ने कर दिया कांड, रेत दिया चाकू से बहन का गला, वजह जान पुलिस भी हैरान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गांव फरैंदी निवासी भारत सिंह सैनी मुरादाबाद की एक निर्यात फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार की रात वह घर से अपनी पत्नी कुसुम, दो बेटियों और एक बेटे भोला के साथ मुरादाबाद में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 

घर पर केवल उनका बड़ा बेटा विक्की सैनी (30) और सबसे छोटी बेटी रीता (17) ही मौजूद थे। आधी रात के करीब 12:40 बजे हंसी-खुशी परिवार जब घर लौटा, तो दरवाजा खुला देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। घर के भीतर प्रवेश करते ही माँ कुसुम ने बेटी रीता को आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। कमरे में जाने पर रीता का गर्दन कटा हुआ लहूलुहान शव देख परिजनों के होश उड़ गए। 

हैरान कर देने वाली बात यह रही कि दिल दहलाने वाली क्रूरतम घटना के बाद आरोपी विक्की सैनी ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से अपने खून से सने हाथ और मुँह धोया, और काफी देर तक शव के पास बैठा रहा। बाद में वह इत्मीनान से छत पर जाकर बैठ गया। जब परिजनों ने उससे घटना के बारे में पूछा, तो उसने गुमराह करने का प्रयास करते हुए कहा कि कोई अज्ञात लड़का आया था और रीता की हत्या करके भाग गया। 

घटना की सूचना ग्राम प्रधान धर्मवीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची और आरोपी विक्की सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकठ्ठा जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर विक्की से पूछताछ करने के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के पीछे की असल वजह जानने के लिए ऑनर किलिंग के दृष्टिकोण से भी गहनता से जांच की जा रही है। पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार