यूपी में खरीफ सीजन से पहले उर्वरक आपूर्ति पर सख्ती, योगी सरकार ने दिए जमाखोरी-कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए लेकर मुख्य सचिव एसपी. गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक आपूर्ति के लिए व्यापक रणनीति तैयार कर पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में कहीं भी उर्वरकों की किल्लत न होने दी जाए। जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सब्सिडी युक्त उर्वरकों का 100 प्रतिशत वितरण केवल पीओएस मशीनों के माध्यम से ही किया जाएगा। सभी बिक्री केंद्रों पर उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। बैठक में प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ला, आयुक्त एवं रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज योगेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 

संबंधित समाचार