यूपी सचिवालय में बड़ा फेरबदल : 13 संयुक्त सचिवों के तबादले, अहम विभागों में नई तैनाती

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई अहम विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। नई तैनाती पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अमिताभ श्रीवास्तव को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से गृह विभाग भेजा गया है, जबकि दिलीप कुमार शुक्ला को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में तैनाती दी गई है। दुर्गा सिंह को एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन से नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग भेजा गया है।

इसी क्रम में रवीन्द्र प्रताप सिंह को पशुधन विभाग से सैनिक कल्याण विभाग, चंद्रशेखर मिश्र को चिकित्सा शिक्षा से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा राजेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग से रेशम विकास विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

धर्मेंद्र कुमार पाठक को लोक निर्माण से राजस्व विभाग, राज कुमार को औद्योगिक विकास से संस्कृति विभाग और अजीत प्रताप सिंह को सतर्कता विभाग से ग्राम्य विकास विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उदयवीर सिंह राठौर को परती भूमि विकास से सचिवालय प्रशासन, कृपा शंकर यादव को न्याय विभाग से कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, राजेन्द्र कुमार को वित्त से परिवहन विभाग और सजीवन को वित्त से गृह विभाग में तैनात किया गया है। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।

ये भी पढ़ें : 

 

 

संबंधित समाचार