Bareilly News : विपक्ष भ्रम फैलाता रहे, भाजपा आगे बढ़ती रहेगी: डॉ. राधा मोहन

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बरेली पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री अग्रवाल बोले, श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती दिखेगी

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यस सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल गुरुवार को बरेली दौरे पर पहुंचे तो विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते नजर आए। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिवाय भ्रम फैलाने के कुछ नहीं कर पा रहा। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर भी भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। एसआईटी जांच कर रही है और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होती दिखेगी।

पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष की आलोचना सत्ता के लिए अवसर समान होती है। जनता बहुत समझदार है। जनता जिसके साथ होती है, लोकतंत्र में उसे स्वीकारना होता है। भाजपा 22 राज्यों में सरकार बना चुकी है और विपक्ष कहां खड़ा है? राम मंदिर चढ़ावा मामले से जुडे़ सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने दीजिए। दूध का दूध होगा। कोई दोषी कार्रवाई से नहीं बच पाएगा। जो लोग गलतबयानी कर रहे हैं, उनके कितने केस दर्ज हैं, बताने की जरूरत नहीं। हम सत्ता में हैं। किसी को बोलने से नहीं रोका जा सकता। वे सत्ता बहुत हो चुके हैं। केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की है। कई देश युद्ध में उलझे हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के बाद भी भारत करीब 7 प्रतिशत की तीव्र विक्रास राह पर आगे बढ़ रहा है। महंगाई नियंत्रण में है। बेरोजगारी घट रही है और क्रय क्षमता बढ़ रही है। सरकार गरीब को अमीर बनने के अवसर दे रही है। गांवों में शहरों से अधिक चीजों की मांग बढ़ रही है।

प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
भाजपा महामंत्री डॉ. अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के12 वर्ष तथा राज्य सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। बताया गया कि वर्तमान में 44 हजार से अधिक महिलाएं यूपी पुलिस का हिस्सा हैं। 1694 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति और बेहतर कानून मिसाल है। वर्ष 2017 से अब तक पुलिस में विभिन्न पदों पर 2,19,000 से अधिक नियुक्तियां हुई हैं। माध्यमिक शिक्षा में 53,899 से अधिक भर्तियां हुईं। उच्च शिक्षा 6760 पद भरे गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि से 3.12 करोड़ किसान लाभान्वित हुए। गन्ना किसानों को 3.22 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान किया कया है। गन्ना मूल्य 315 से बढ़कर रुपए 400 प्रति कुंतल किया है। डॉ. अग्रवाल ने बाद में रायफल क्लब का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.अरुण कुमार, बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी बहोरनलाल मौर्या, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, डॉ निर्भय गुर्जर, डॉ आदेश गंगवार प्रमुख रूप से साथ मौजूद रहे।

संबंधित समाचार