Rampur : थाना गंज पुलिस ने मुठभेड़ में दो गौकशी के आरोपी किए गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

कब्जे से दो तमंचे, गौकशी करने के उपकरण और 1 मोटरसाइकिल बरामद

रामपुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक रामपुर सोमेंद्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात थाना गंज पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है, दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना गंज पुलिस ने स्वार चौराहा पर संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग के दौरान स्वार की ओर से आती एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए चाकू चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार व्यक्तियों का पीछा किया गया, अजयपुर केसरपुर को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल असंतुलित हो कर गिर गई। बाइक सवारों द्वारा फायरिंग करते हुए उठकर भागने का प्रयास किया गया, जिसमें मुख्य आरक्षी विशाल अहमद घायल हो गए। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में 2 आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों की पहचान लालू उर्फ मुकर्रम निवासी पीला तालाब थाना गंज और परवेज तीतर वाली पाखड़ थाना गंज के रुप में हुई है। आरोपी सन 2018 में थाना कलक्टर बक गंज बरेली में गोकशी करते समय एक सिपाही की हत्या करने में आरोपी परवेज शामिल रहा है। घायल मुख्य आरक्षी एवं आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, जिंदा कारतूस 315 बोर, एक तमंचे की नाल में फंसा कारतूस तथा गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना गंज पर  75/2026 धारा- 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम दोनों चोरी छिपे निराश्रित गौवंशीय पशुओं को पकड़कर गौकशी करने काम करते है तथा पुलिस व पब्लिक से बचने के लिये अपनी सुरक्षा के लिये अपने साथ अवैध तमंचे भी रखते है। आज भी हम गौकशी के लिए एकांत स्थान देखने आये थे। आरोपी लालू पर रामपुर जिले के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज है, जबकि आरोपी परवेज पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में पवन  कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना गंज, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उप निरीक्षक राहुल कुमार गंगवार, उप निरीक्षक राहुल सिंह, उप निरक्षक हिमांशु सिंघल, हेड कांस्टेबल सतपाल, हेड कांस्टेबल दिग्विजय, हेड कांस्टेबल शाहनवाज व विशाल अहमद शामिल रहे।

संबंधित समाचार