इन आंखों की मस्ती के… खूबसूरती ही नहीं बल्कि आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है काजल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। यूं तो आंखों पर कई शायरी, गीत और कविताएं लिखीं और कही जा चुकी हैं लेकिन फिर भी इनकी खूबसूरती के बारे में बयां करते हुए शायर नहीं थकते हैं। आंखें न सिर्फ किसी भी इंसान के लिए बेहद जरूरी होती हैं बल्कि इन्हें उसकी सुंदरता से भी जोड़कर देखा जाता है। खासकर …

नई दिल्ली। यूं तो आंखों पर कई शायरी, गीत और कविताएं लिखीं और कही जा चुकी हैं लेकिन फिर भी इनकी खूबसूरती के बारे में बयां करते हुए शायर नहीं थकते हैं। आंखें न सिर्फ किसी भी इंसान के लिए बेहद जरूरी होती हैं बल्कि इन्हें उसकी सुंदरता से भी जोड़कर देखा जाता है।

खासकर महिलाएं बड़ी, झील सी गहरी आंखों की ख्वाहिश रखतीं हैं। आधुनिक होते समय के साथ-साथ आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाजार में कई मेकअप के प्रोडक्ट आ चुके हैं लेकिन अभी भी आंखों के लिए काजल से उपयुक्त अन्य कुछ नहीं माना जाता। बिना किसी मेकअप के आंखों में केवल काजल लगाने भर से इनका आकर्षण बढ़ जाता है। काजल न सिर्फ आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगाता है बल्कि ये आंखों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

यूं तो बाजार में कई तरह के रेडीमेड काजल जैसे कि स्मज प्रूफ, वॉटर प्रूफ और लॉन्ग लास्टिंग उपलब्ध रहते हैं, जिन्हें महिलाएं आसानी से उपयोग में ला सकतीं हैं। लेकिन ये घर में बने काजल का मुकाबला नहीं कर सकते।

मार्केट में मिलने वाले काजल में कई हानिकारक तत्व मिश्रित रहने की संभावना बनीं रहती है। जिसके दुष्परिणाम कई बार महिलाओं के सामने आंखों में जलन, खुजली और पानी निकलने जैसी समस्याओं के रुप में सामने आते हैं।
ऐसे में अगर आप भी काजल लगाकर न सिर्फ अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाना चाहतीं हैं बल्कि इन्हें पूरी तरह स्वस्थ्य भी रखना चाहतीं हैं तो आज हम आपको घर पर काजल बनाने के तरीके और इसके फायदे बताने जा रहे हैं।

जानिए घर पर काजल बनाने के तरीके और फायदे
घर में बने काजल लगाने से आंखों की सूजन को भी कम किया जा सकता है। बादाम के तेल से बने काजल को नियमित रूप से लगाने से बार-बार रगड़ने से आंखों में होने वाली सूजन को भी खत्म किया जा सकता है।

घर पर बनने वाले काजल में नेचुरल और एसेंशियल ऑयल्स यानि बादाम का तेल, ऑलिव ऑयल, कैस्टर ऑयल में विटामिन ई का इस्तेमाल किया जाता है। जो आंखों के तनाव, दर्द को तो कम करता ही है साथ ही आपकी पलकों को घना भी बनाता है। देशी घी, बादाम के तेल के साथ ही हर्बल काजल के बैक्टीरियल गुण आपकी आंखों के इंफेक्शन से बचाते हैं साथ ही आपकी आंखों की आई मसल्स को भी मजबूत बनाते हैं।

 

अगर आपकी आंखों में रेडिमेड काजल लगाने के बाद आंखों में खुजली और बार-बार पानी निकलने की शिकायत रहती है, तो ऐसे में घर में बादाम के तेल से बना काजल लगाने से आराम मिलेगा। अगर आपकी आंखो में प्रदूषण की वजह से आंखों में अक्सर गंदगी जमा हो जाती है। तो ऐसे में आप घर में देशी घी और कपूर से बने काजल का इस्तेमाल करें। इससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा, साथ ही आई इंफेक्शन में भी कमी आएगी।

संबंधित समाचार