जौनपुर: लूट की बैट्री लदे ट्रक से बरामद हुआ एक क्विंटल अवैध गांजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। लूटे गए एक करोड़ की बैट्री लदे ट्रक के कुछ ही घंटे के भीतर बरामद होने के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। दूसरे दिन बक्शा पुलिस तब चौंक गई जब बरामद बैट्री की वीडियो रिकार्डिंग कराते समय पांच बोरे में करीब एक क्विटल गांजा मिला। संदेह के दायरे में आए ट्रक चालक …

जौनपुर। लूटे गए एक करोड़ की बैट्री लदे ट्रक के कुछ ही घंटे के भीतर बरामद होने के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। दूसरे दिन बक्शा पुलिस तब चौंक गई जब बरामद बैट्री की वीडियो रिकार्डिंग कराते समय पांच बोरे में करीब एक क्विटल गांजा मिला। संदेह के दायरे में आए ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।

सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के धमहां निवासी शैलेश कुमार तिवारी ने पुलिस को सूचना दी कि वह विशाखापत्तनम से करोड़ों रुपये मूल्य की बैट्री लादकर सुल्तानपुर जा रहे थे। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव से चार अज्ञात बदमाश मुझे अगवाकर ट्रक लूट लिए। पुलिस तुरंत सक्रिय होकर ट्रक लुटेरों की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष बक्शा विनोद कुमार सिंह व उनके हमराहियों को घेराबंदी कर चेकिग करते देख लुटेरे ट्रक छोडक़र भाग गए।

गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे थानाध्यक्ष बैट्री समेत बरामद लूटे गए ट्रक की तिरपाल हटवाकर वीडियो रिकार्डिंग करा रहे थे। इसी दौरान बैट्री के बीच में पीछे छिपाए गए पांच बोरे दिखे। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला। तौल कराने पर गांजा लगभग एक क्विटल निकला। ट्रक चालक शैलेश कुमार तिवारी को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। पूरे प्रकरण की उच्चाधिकारियों को सूचना देकर ट्रक चालक को थानाध्यक्ष साथ लेकर जिला मुख्यालय चले गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव