बरेली: युवती ने पिता-पुत्रों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी के गांव की रहने वाली एक युवती ने दो सगे भाइयों और उनके पिता पर उसे, उसकी बहन और मां को छेड़ने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव की युवती का कहना है कि गांव के दो सगे भाई उस पर और उसकी सगी बहन पर गलत नियत रखते हैं। उसकी मां ने दोनों भाइयों की शिकायत उनके पिता से की तो उसने उसकी मां को गालियां देते हुए लाठी डंडों और लातों घूंसों से मारा। जब शोर सुनकर वह दोनों बहनें मां को बचाने गईं तो दोनों सगे भाइयों ने दोनों बहनों के कपड़े फाड़ दिए और दोनों के साथ अश्लील हरकतें कीं। 

उनके चीखने पर एक युवक ने उसके काट लिया और उसकी बहन को दूसरे भाई ने उसकी मां को दोनों भाइयों के पिता ने गलत नियत से पकड़ लिया। आरोप है कि लोगों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। युवती का कहना है कि वह लोग दबंग और हेकड़ किस्म के हैं। उनका परिवार बड़ा होने के कारण  गांव में उनका कोई विरोध नही करता।

इस मामले की शिकायत उन्होंने थाने में जाकर की तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसके बाद युवती ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: उधार के रुपए मांगना युवक को पड़ा भारी, दबंग ने पेट्रोल डालकर जलाया

 

संबंधित समाचार