हिजाब को इन easy तरीके से करें कैरी, जानें जींस से लेकर साड़ी तक इसे पहनने का तरीका
लखनऊ। आज कल हिजाब काफी सुर्खियों में चल रहा है। कर्नाटक HC के फैसले के बाद देशभर में इसको लेकर बवाल मचा हुआ है, लेकिन क्या आपको पता है कि हिजाब मुस्लिम लड़कियों या महिलाओं के लाइफ का एक अहम हिस्सा भी है। तो आज हम आपको हिजाब पहनने के कुछ इजी टिप्स देते हैं, …
लखनऊ। आज कल हिजाब काफी सुर्खियों में चल रहा है। कर्नाटक HC के फैसले के बाद देशभर में इसको लेकर बवाल मचा हुआ है, लेकिन क्या आपको पता है कि हिजाब मुस्लिम लड़कियों या महिलाओं के लाइफ का एक अहम हिस्सा भी है। तो आज हम आपको हिजाब पहनने के कुछ इजी टिप्स देते हैं, जिससे आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। बता दें कि बहुत सी महिलाएं गर्मी से बचने के लिए भी इसका यूज़ करती हैं। सूट, साड़ी, जींस जैसे ड्रेसेज के साथ कैसे कैरी करें हिजाब…
अगर पिन न हो, तो हिजाब ऐसे पहन सकती हैं हिजाब
अगर आप ऑफिस जाती हैं और आपको जाने में देरी हो रही तो आप ऐसे बांध सकती हैं हिजाब। अक्सर हिजाब में काफी पिंस का यूज़ होता है लेकिन हम आपको बताते हैं कम पिंस के इस्तेमाल से ऐसे बांधे हिजाब।

ऐसे बांधे बिना पिन के हिजाब
- एक लंबा स्कार्फ लीजिए।
- स्कार्फ को अपने सिर के चारों तरफ लपेट लें।
- एक साइड से स्कार्फ को एक कंधे पर डालें।
- इसे आप जीन्स के साथ पहन सकती हैं।
- हिजाब से होगा चेस्ट कवर, जानिए कैसे स्टाइल कर सकती हैं
साइड पिन वाला हिजाब स्टाइल

- साइड पिन हिजाब सबसे इजी और जल्दी बन जाने वाला स्टाइल है।
- सिंपल स्टाइल की तरह स्कार्फ को सिर के चारों तरफ बांधें।
- एक साइड के छोर को सिर पर ले जाएं।
- उसी छोर को पकड़कर बॉल पिन से स्कार्फ को पिन करें।
- आपका साइड पिन हिजाब तैयार है।
आप हिजाब को साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं, बस ऐसे बांधना होगा

- साड़ी से मैचिंग एक स्कार्फ लें।
- इसे सिंपल साइड पिन्ड हिजाब स्टाइल में बांधें।
- अपने लुक को पूरा करने के लिए कुछ ज्वैलरी भी पहन सकते हैं।
