पटना: पशुपति कुमार पारस ने लगाए भतीजे चिराग पर गंभीर आरोप, बड़ी साजिश के तहत कराया अटैक
पटना। बिहार की राजनीति में दिन व दिन सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बिहार में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस व उनके भतीजे चिराग पासवान के बीच विवाद चरम पर पहुंच गया है। पटना में एक प्रेस वार्ता कर अपने भतीजे चिराग पासवान पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। लोक जनशक्ति पार्टी और रामविलास …
पटना। बिहार की राजनीति में दिन व दिन सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बिहार में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस व उनके भतीजे चिराग पासवान के बीच विवाद चरम पर पहुंच गया है। पटना में एक प्रेस वार्ता कर अपने भतीजे चिराग पासवान पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।
लोक जनशक्ति पार्टी और रामविलास पासवान (Chirag Paswan) के परिवार में टूट के बाद चाचा और भतीजे के बीच जो विवाद शुरू हुआ था, अब वह और बढ़ रहा है.जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले चाचा पशुपति कुमार पारस पर मोकामा के घोसवारी में हमला हुआ था।
चौहरमल जयंती पर चिराग पासवान भी उस कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन चिराग का स्वागत हुआ और उनके तुरंत बाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर हमला हो गया। पशुपति कुमार पारस के काफिले पर पत्थरबाजी की गई, उन्हें काला झंडा दिखाया गया था। अब इस मामले में पशुपति कुमार पारस ने भतीजे चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें-
Jahangirpuri Violence: बड़ी सफलता, वीडियो में फायरिंग करने वाला सोनू चिकना गिरफ्तार
