बाराबंकी : किरकिच्ची झील का मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने किया निरीक्षण
बाराबंकी। झीलों में मछली पालन की हकीकत जानने के लिए मंगलवार शाम मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद फतेहपुर पहुंचे। यहां पर संजय निषाद ने किरकिच्ची झील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झील का सुंदरीकरण कराकर इसमें उच्च कोट की मछलियों का पालन किया जाएगा। यह झील राजस्व ग्राम मझगवां, पल्हरी, खडेहरा आदि …
बाराबंकी। झीलों में मछली पालन की हकीकत जानने के लिए मंगलवार शाम मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद फतेहपुर पहुंचे। यहां पर संजय निषाद ने किरकिच्ची झील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झील का सुंदरीकरण कराकर इसमें उच्च कोट की मछलियों का पालन किया जाएगा।
यह झील राजस्व ग्राम मझगवां, पल्हरी, खडेहरा आदि चार राजस्व गांवों की जलमग्न भूमि को मिलाकर 26 एकड़ के दायरे में किरकिच्ची झील फैली हूई है। जिसमे 16 एकड़ भूमि में मत्स्य पालन के पट्टे है जिसमें मत्स्य पालकों द्वारा मछली पालने का कार्य किया जा रहा है। शेष झील की भूमि खाली पडी हूई है। इसी झील में कई गांव के मवेशी पानी पीने भी आते हैं। जाडे़ के समय तमाम विदेशी पक्षी भी सैर करने आ जाते है। इस दौरान मंत्री ने एसडीएम डा. सचिन कुमार वर्मा से मत्स्य पालन के पट्टा धारकों व मछली पालन से जुड़ी अन्य जानकारी भी ली।
एसडीएम ने बताया कि पट्टा धारक अपने अपने अंश पर काबिज है और मछली पालन का कार्यकर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय हल्का लेखपालों से झील के रकबें की पैमाईश भी समझी। उन्होंने तहसीलदार राहुल सिंह से रिपोर्ट तलब की है कि आवंटी मछली पालकों द्वारा उत्पादन किया जा रहा है कि नहीं। मछली पालन की गुणवत्ता बढाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही किरकिच्ची झील का सौदर्यीकरण व उच्चकोटि की मछलियों का पालन, उत्पादन यहां से किया जायेगा।
यह भी पढ़ें:- बाराबंकी: सुबेहा में पहुंचा तेंदुआ, बंदर को बनाया निवाला
